20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

मुजफ्फरनगर। 20 फरवरी को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री श्याम की भक्ति में उनकी महिमा का गुणगान करने के लिए अनेक कलाकार आ रहे हैं, जो बाबा के भक्तों को उनकी भक्ति में झूमने का अवसर प्रदान करेंगे।

रविवार को नई मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान लखदातार दिवाने समिति के अध्यक्ष कमल सिंघल द्वारा मीडिया कर्मिंयों को जानकारी देते हुए बताया गया कि 20 फरवरी 2025 दिन बृहस्पतिवार को होने वाले भव्य श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। कमल सिंघल ने बताया कि बाबा का गुणगान सुश्री उमा लहरी जयपुर एवं श्री बटु भैया नजफगढ़ द्वारा किया जायेगा। सुरेशचन्द गुप्ता पहाडगंज का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समिति के सचिव सौरभ बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला भवन नई मंडी निकट कोतवाली मुजफ्फरनगर में होगा। यह कार्यक्रम श्याम प्रोड्क्शन एवं उमा लहरी के फेसबुक और यूटयूब पेज पर लाईव रहेगा। समिति के कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु खाटू वाले रहंेगे। इस कार्यक्रम का आयोजन साय 7.00 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जायेगा। आयोजन के मुख्य आकर्षण भव्य दरबार आलौकिक श्रृंगार 56 भोग श्याम रसोई, पुष्प वर्षा आदि रहंेगें।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

लखदातार दिवाने समिति के माध्यम से सभी धर्म प्रेमियों से समय से पहुंचकर भगवान श्री खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। इस दौरानं समिति के सदस्य व पदाधिकारी कमल सिंघल, सौरभ बसल आशीष जैन, विपिन गुप्ता, अनुज सिंघल, राजीव जन, लखन सिंघल, नितिन सिंघल, पुनीत चिरा अवगुप्ता, गौरव गौतम, ईशान गर्ग, शिवम शर्मा, अभय सिंघल, अर्चित सिंघल, आशु सिंघल, विनमन अमन गुप्ता, गौरव जैन निकुज गोयल, लविश सिंघल, यशु गोयल, शोभित जैन, शुभम बसल, राहुल गर्ग, श्याम गुप्ता आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 120 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करायावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »