जीएसटी की छापामारी कार्यवाही से दवा कारोबारी आहत

मुजफ्फरनगर। जनपद के दवा व्यापारियों ने जीएसटी के द्वारा की जाने वाली छापामार कार्यवाही को उत्पीड़न बताते हुए इस खुला विरोध किया है। उनका कहना है कि दवा कारोबार बिल के बिना नहीं किया जाता है, ऐसे में भी जीएसटी विभाग के अफसर दवा कारोबारियों को निशाना बनाकर छापों का भय दिखाकर खुला शोषण कर रहे हैं। इसके साथ ही दवा कारोबार के लिए भारत सरकार के नए पोर्टल में सामने आ रही समस्याओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक जिला परिषद् मार्किट में आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। सुभाष चौहान ने बताया कि मीटिंग के दौरान भारत सरकार द्वारा लांच किये गये नए पोर्टल में आर रही कुछ प्रमुख समस्याओं के बारे में विचार विमर्श हुआ। नए पोर्टल में दवा गोदाम का कोई भी विकल्प नहीं है। ना ही उसके रिटेंशन का ही कोई विकल्प है। विभाग से आग्रह किया गया कि इसका कुछ ना कुछ समाधान निकाला जाए। और इस पोर्टल को सुलभ बनाया जाये। कहा कि फर्जी अस्पताल एवं फर्जी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी में नकली दवाई बिकने के कारण दवा व्यापारियों को व्यापार में बहुत दिक्कत आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी कोतवाली घेरने पर भाकियूू तोमर नेताओं पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

इन पर स्वतः कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग से यह मांग भी रखी कि नए ड्रग लाइसेंस सिर्फ व्यावसायिक प्रयोग वाली संपत्ति पर ही जारी किए जाएं, आवासीय संपत्ति पर न जारी किया जाएं। मीटिंग में जीएसटी विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी देखने को मिली। कहा गया कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसका भी दवा व्यापारी विरोध करते हैं, क्योंकि दवा व्यापार एक बिल से माल लेना और बिल से बेचने का व्यापार है। इसमें किसी तरीके का बिना बिल का कोई काम नहीं होता और इस संबंध में लाखों रुपए का जीएसटी दवा व्यापारी जमा करते हैं। इसके बाद भी अगर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मीटिंग में सुभाष चौहान, प्रमोद मित्तल, आरके गुप्ता, सुधीर मटरोजा, पंकज तनेजा, रविंद्र छाबड़ा, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, संदीप चौहान, हरीश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सचिन त्यागी सभी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

Also Read This

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोषजनपद

Read More »

मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

मुजफ्फरनगर में सकल जैन समाज की बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, माफी और बयान वापसी की मांग मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन संतों और जैन धर्म की पवित्र परंपराओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और तथ्यहीन बयान के विरोध में देशभर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जैन अतिथि भवन, मुजफ्फरनगर में 25 जून 2026 की शाम आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैन संत परंपरा और संतों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पवित्र मयूर पिच्छी के संबंध में दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि

Read More »

बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया तत्काल संज्ञान, पीड़ित को संरक्षण में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न का मामला अभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जनपद के चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आने से श्रमिकों और सेवाकर्मियों के शोषण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को संरक्षण में लिया है। इसे भी पढ़ें:  पीएनबी कर रहा किसानों के

Read More »

बुढ़ाना में ओवरलोड ट्रक बड़े नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला

बुढ़ाना के महावीर चैक के पास देर रात हुआ हादसाय पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सामान से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े नाले में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जनपद के बुढ़ाना कस्बे में महावीर चैक के समीप गुरुवार देर रात एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े

Read More »