मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई हैए जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहींए 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं। हादसे की खबर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिला प्रशासन की टीम दुर्घटनाग्रस्त लोगों के राहत.बचाव कार्य में जुटी हुई है। समुचित इलाज की व्यवस्था चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार
Share This Article