कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान अतिथि के रूप में शहर में आये शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा कार्यों में जुटे स्काउट-गाइड के बच्चों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान कांवड़ यात्रा के सफल संचालन और स्वच्छता कार्यों में निःस्वार्थ योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सराहना करते हुए उन्होंने इसे ‘जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण’ बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सव है, जहाँ सेवा, समर्पण और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

नगरपालिका मुख्यालय टाउनहाल के सभाकक्ष में गुरूवार को दोपहर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका की ओर से की गई स्वच्छता, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, कंट्रोल रूम सहित अन्य सभी सेवा व सुविधा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्सहवर्धन करते हुए प्रशंसा की गई तो वहीं कांवड़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन और पालिका के साथ मिलकर निःस्वार्थ सेवा करने पर भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमोपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांवड़ यात्रा, केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, संयम, सेवा और समाजिक सहयोग का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा न केवल हमारी आस्था को बल देती है, बल्कि हमें आपसी सहयोग, सेवा भावना और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाती है और यह कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सव है। इस मेले में हमारे नगर ने सामुहिक रूप से सेवा और सौहार्द की जो मिसाल पेश की है, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी। इसमें हमारे सफाई मित्रों का सहयोग सर्वाधिक सराहनीय है। इसके साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ एक संदेश समाज को दिया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका से गायब मिले दो अनुचर, कटेगा वेतन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसेवा नीति का संदेश लेकर भाजपा संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया और हम मिलकर कांवड़ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने में सफल हो पाये। आज के इस सम्मान समारोह में हम केवल व्यक्तियों को नहीं, बल्कि उस भावना को सम्मानित कर रहे हैं जो श्सेवा ही धर्म हैश् के मंत्र को साकार करती है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे एक नेतृत्व कार्य करता है और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान खुद समर्पित रहकर टीम को जवाबदेह बनाते हुए समर्पित किया, उनके मार्गदर्शन में ही टीम अपने दायित्व के प्रति समर्पित रही और हम इस चुनौती में सफल हो पाये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रजत धीमान, मौहम्मद खालिद, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, शहजाद चीकू, भाजपा नेता विकल्प जैन, हसीब राणा, सलेकचंद, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, भारत स्काउट एवं गाइड के प्रादेशिक सहायक कमिश्नर अमित कुमार, स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, डा. सविता सिंह, रेणू गर्ग, भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, हिदायतुल्ला खां, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम ने किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में 49वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »