देवबंद में मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

धर्म नगरी देवबंद में बुधवार शाम 23 जुलाई 2025 को श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा (अतिथि भवन) में एक विशेष धार्मिक आयोजन “एक शाम गुरु वर के नाम” का आयोजन किया गया। यह आयोजन देवबंद सकल जैन समाज एवं वर्षायोग समिति द्वारा आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के 63वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम में भरतपुर (राजस्थान) से आए संगीतकार जितेन्द्र कुमार एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए भावपूर्ण गुरु भजनों पर जैन समाज की युवतियों अर्चना जैन, शिल्पी जैन, प्रिया जैन, सुमन जैन, आस्था जैन और चंचल जैन ने मनमोहक संगीतमय नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और वातावरण भक्तिभाव से भर उठा।

इसे भी पढ़ें:  स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

महिलाओं के बीच आयोजित आरती थाली प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिली। सुंदरता और कलात्मकता के आधार पर इस प्रतियोगिता में:

प्रथम पुरस्कार: श्रीमती अर्चना जैन (पत्नी श्री सुबोध जैन)

द्वितीय पुरस्कार: श्रीमती उर्वशी जैन (पत्नी श्री अमन जैन)

तृतीय पुरस्कार: श्रीमती सुमन जैन

को प्रदान किया गया।

आचार्य श्री द्वारा अपने जीवन परिचय से जुड़े प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  हजारों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे श्री अभिषेक कुमार अर्हम जैन ने संपन्न किया। सकल जैन समाज व वर्षायोग समिति द्वारा महाराज श्री के चरणों का पदपक्षालन एवं शास्त्र भेंट भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री राम मोहन सैनी, सभासद मनोज सिंगल, सभासद अर्जुन सिंगल, एवं अजय गुप्ता (पंकज प्रेस) उपस्थित रहे। इनका स्वागत डॉ. डीके जैन, डॉ. अनुज गोयल, एवं वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक विनोद जैन (दस्तावेज लेखक) तथा वित्त संयोजक सुनील कुमार जैन (ठेकेदार) द्वारा पटृका पहनाकर सम्मानित कर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस अवसर पर सतीश जैन, मुनेश जैन, संजय जैन, प्रियांशु जैन, अंकित जैन, अर्चना जैन, प्रीति जैन, संगीता जैन, सविता जैन सहित सकल जैन समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री मनोज जैन ने निभाई और पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह आयोजन जैन समाज की धार्मिक एकता, गुरुभक्ति और संस्कृति का प्रतीक बन गया, जिसमें भक्ति, नृत्य, कला और ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Also Read This

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »

भंगेला गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव भंगेला से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, गांव भंगेला निवासी गीता पत्नी नहार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी उपचार के लिए अस्पताल गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस

Read More »