पीलीभीत की आदमखोर बाघिन आखिरकार पकड़ में आई, 5 लोगों की ले चुकी थी जान

पीलीभीत — जिले में पिछले दो महीनों से आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन को आखिरकार गुरुवार शाम पकड़ लिया गया। यह वही बाघिन है, जिसने 14 मई से 17 जुलाई के बीच पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और उनके शवों को खा गई थी।

बाघिन ने सबसे हालिया हमला 14 और 17 जुलाई को किया था, जिसमें दो किसानों की जान चली गई थी। इससे पहले, 14 मई से 9 जून के बीच तीन और लोगों पर हमला कर उन्हें भी मार डाला था। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में दहशत फैल गई थी, खासकर आसपास के 10 गांवों में डर का माहौल था।

इसे भी पढ़ें:  बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

स्थानीय ग्रामीणों की लगातार मांग और बढ़ते जनदबाव को देखते हुए वन विभाग ने गुरुवार को “ऑपरेशन थर्ड आई” नाम से एक विशेष अभियान चलाया। इसमें कुल 20 टीमें बनाई गईं, जिनमें 80 से ज्यादा वनकर्मी शामिल थे।

अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई, जब एक किलोमीटर के दायरे को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बाघिन की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 4 ड्रोन कैमरों की मदद ली गई।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *