MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकार द्वारा एजुकेटर रखने के फैसले को लेकर लगातार मुखर विरोध हो रहा है। शुक्रवार को जनपद के आंगनबाडी केन्द्रों से आये कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। यहां पर आंगनबाडी कर्मियों ने सरकार पर उनकी रोजी रोटी छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार को एजुकेटर ही रखने हैं तो आंगनबाडी केन्द्रों पर कार्यरत कर्मियों से पात्रों को छांटकर उनको एजुकेटर के रूप में प्रमोट करने का काम किया जाये।

आंगनबाडी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्नान पर शुक्रवार को आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उग्र अंदाज में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष मंगला देवी, जिलाध्यक्ष उषा त्यागी और महामंत्री दीपा वर्मा के नेतृत्व में यहां पर जुटी सैंकड़ों आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा सामूहिक रूप से सरकार के फैसलों को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर करते हुए आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा नारेबाजी की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि प्रदेश में आंगनबाडी केन्द्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 10684 पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है। कहा गया कि इन एजुकेटर को जो दायित्व दिया जा रहा है, केन्द्रों पर पहले से ही तैनात आंगनबाडी कर्मचारी उस दायित्व को भली प्रकार से पूर्ण कर रही हैं। ऐसे में ईसीसीई एजुकेटर रखे जाने से आंगनबाडी कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न है। उनका मानना है कि यह भर्ती निकालकर सरकार उनका हक और रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है। यदि ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती की जाती है तो यह उनके अधिकारों के साथ अन्याय होगा।

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के लिए मानदेय 8500 रुपये किया गया था, लेकिन 6500 रुपये का ही भुगतान किया जा रहा है। शेष धनराशि का भुगतान तत्काल कराया जाये। आंगनबाडी कर्मियों को दिये गये मोबाइल में रिचार्ज मानदेय का भुगतान कराने, आंगनबाडी सहायिकाओं का मानदेय दूसरे प्रदेशों की भांति सम्मानजनक करने और सेवा समाप्ति पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों को पांच लाख और सहायिकाओं को 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गयी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंगला देवी, उषा त्यागी, दीपा वर्मा, भारती मलिक, ममता, वन्दना, मधुबाला, चन्द्रावती, बबीता, अनीता गर्ग, अरूणा, मन्जु गुप्ता, गीता, माया, रेखा शर्मा, कविता, मीरा कश्यप, रजनी और निर्मला आदि कार्यकत्रियां व सहायिका शामिल रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax

Read More »