दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटे

परेशान परिजनों से घर जाकर मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सकुशल वापसी के लिए केन्द्र में की बात

मुजफ्फरनगर। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इस क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और अस्थिरता के बीच भारत के सैंकड़ों लोग प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर के भी काफी संख्या में लोग खाड़ी देशो और ईरान के साथ ही इजराइल में भी फंसे हुए हैं। दो युवक दुबई में फंस गए हैं। इनमें एक भाजपा नेता तो दूसरा बड़े उद्योगपति और सर्राफ का पुत्र है। दोनों युवक छुट्टियां मनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई गए थे, लेकिन अचानक बिगड़े हालात के कारण उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर केंद्र स्तर पर आवश्यक प्रयास शुरू कर दिए हैं। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी राम कुमार सर्राफ के पुत्र संजय सर्राफ तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल के पुत्र राजन अग्रवाल कुछ दिन पूर्व अवकाश बिताने दुबई गए थे। इसी दौरान अमेरिका और इजराइल के द्वारा ईरान पर हमला कर दिए जाने से पश्चिम एशिया में के कई देशों में सैन्य संघर्ष तेज हो गया। युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहे प्रभाव के कारण दोनों युवक वहीं फंस गए हैं। परिजनों को उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। हालांकि दोनों युवकों से संपर्क बना हुआ है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण परिवारों में अनिश्चितता का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  दुस्साहस-एसपी सिटी पर काली स्कार्पियां चढ़ाने का प्रयास करने वाले चारों दोस्त गिरफ्तार

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जानकारी मिलने पर सिद्धार्थ कॉलोनी, आर्य समाज रोड स्थित राम कुमार सर्राफ के आवास पर पहुंचे और दोनों बच्चों के पिता तथा परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवकों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावासों के माध्यम से संपर्क साधा जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो विशेष विमान या वैकल्पिक मार्ग से भी वापसी सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पे

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच जिले में भी चिंता का माहौल है। परिजन और परिचित लगातार युवकों की सकुशल वापसी की कामना कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। युद्ध की आंच भले ही हजारों किलोमीटर दूर हो, लेकिन उसका असर अब मुजफ्फरनगर तक महसूस किया जा रहा है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि हालात सामान्य हों और दोनों युवक सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »