मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास किया और खेतों की ओर भागने लगे। कार से उतरते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारी

कानून व्यवस्था बनाए रखने और आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ के दौरान रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष निवासी पावटी थाना चरथावल और ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू निवासी भूमि थाना सरूरपुर मेरठ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदते थे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचते थे।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

पुलिस ने इनके कब्जे से 4 पिस्तौल, 2 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर प्लेट की टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। गिरफ्तार रक्षित त्यागी कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का पुत्र है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह एक मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्टकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारीपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »