जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंप

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील मारपीट की घटना ने शनिवार को पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एक मकान के बैनामे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

बैनामे के विरोध में बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे।जैसे ही उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को इसकी जानकारी मिली, वे अन्य रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ तहसील पहुंच गए। परिजनों ने रजिस्ट्री का कड़ा विरोध शुरू कर दिया।इसी दौरान मौजूद अधिवक्ताओं और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

जानसठ तहसील मारपीट के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता घायल

संघर्ष के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।बताया जा रहा है कि पुलिस के बीच-बचाव के बावजूद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए घायल अधिवक्ता को तत्काल मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शव

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आए थे, जिसका विरोध उनके दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। इसी विवाद में अधिवक्ताओं और हमलावर पक्ष के बीच हाथापाई हुई। पुलिस को अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूपपुलिस का कहना है

Read More »