डॉ. नितिन गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डायबिटीज की फैलोशिप से सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रसिद्ध डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ नितिन गुप्ता को हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में डायबिटीज की फैलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 12 और 13 फरवरी 2026 को हाईटेक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार, हर्ष मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से जुड़े डॉ नितिन गुप्ता को यह सम्मान डायबिटीज के क्षेत्र में उनके विशेष कार्य और शोध के लिए प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश से केवल दो चिकित्सकों को यह गौरव हासिल हुआ। सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और इंग्लैंड सहित कई देशों के डॉक्टर शामिल रहे।
डॉ गुप्ता ने शुगर रोग पर कई शोध किए हैं। रमजान के दौरान डायबिटीज मरीजों पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा उनका शोध भी खास तौर पर चर्चा में रहा, जिसे विदेशों में भी सराहा गया। वह आधुनिक तकनीकों के जरिए मरीजों में शुगर नियंत्रण और नई दवाओं के माध्यम से उपचार कर रहे हैं।
डायबिटीज के साथ हृदय रोगों के इलाज में भी डॉ गुप्ता को विशेषज्ञता प्राप्त है। बताया जाता है कि डायबिटीज मरीजों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए वह विशेष तकनीकों से उपचार पर जोर दे रहे हैं। उनका यह सम्मान जनपद के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ वी.एम. मक्कड़ एवं सचिव डॉ वंशी साहू रहे। डॉ नितिन गुप्ता AIIMS, GB Pant अस्पताल दिल्ली तथा अपोलो अस्पताल से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM मोदी को गाली देने पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »