आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

डीईओ ने आबकारी नीति 2026-27 पर मंथन कर ठेकेदारों को दिए बकाया जमा कराकर प्रपत्रों की तैयारी के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी कार्यालय में फुटकर और थोक मदिरा अनुज्ञापियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर नीति के प्रावधानों, शुल्क संरचना और नवीनीकरण प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह द्वारा अपने कार्यालय परिसर में जनपद के समस्त फुटकर एवं थोक मदिरा अनुज्ञापियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यह बैठक अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में आबकारी नीति 2026-27 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अनुज्ञापियों को नई नीति के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया गया।
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, समेकित दुकान (कम्पोजिट शॉप), मॉडल शॉप तथा भांग की दुकानों हेतु निर्धारित वार्षिक न्यूनतम गारंटी कोटा (एमजीक्यू), न्यूनतम गारंटीकृत राजस्व (एमजीआर), मूल अनुज्ञा शुल्क (बेसिक लाइसेंस फीस), अनुज्ञा शुल्क, प्रसंस्करण शुल्क (प्रोसेसिंग फीस) एवं नवीनीकरण शुल्क के आकलन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन मानकों के आधार पर ही आगामी वित्तीय वर्ष की देयताएं तय की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

वर्ष 2026-27 के लिए थोक अनुज्ञापनों की अनुज्ञा शुल्क में हुए बदलावों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि संशोधित शुल्क संरचना के अनुरूप सभी अनुज्ञापियों को समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में समस्त फुटकर अनुज्ञापियों से अधिकाधिक दुकानों का नवीनीकरण कराए जाने की अपील की गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि वर्ष 2025-26 की दुकानों से संबंधित सभी बकाया देयताओं का तत्काल भुगतान कर उन्हें शून्य किया जाए, जिससे नवीनीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
नवीनीकरण के लिए निर्धारित समय-सारणी से अवगत कराते हुए आवश्यक प्रपत्रों को समय से तैयार करने और ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन न करने पर अनुज्ञापियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में उपस्थित अनुज्ञापियों से प्रश्न आमंत्रित किए गए। मौके पर ही उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नई आबकारी नीति 2026-27 के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अनुज्ञापियों का सहयोग आवश्यक है और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व वृद्धि तथा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाख

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारीसूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »