चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवाल

मुज़फ्फरनगर। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़कर एक स्वर्णिम अध्याय रचा है।

पूर्व विधायक उटवाल ने इस भेंट के दौरान अपने क्षेत्र पुरकाजी विधानसभा की जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2022 में चंदन गांव में अनुसूचित वर्ग के लोगों पर दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा सामाजिक समरसता में बाधा बन रहा है और इसके निरस्तीकरण से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र की अन्य जन समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान की अपेक्षा जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री की नीतियों और जनहितकारी दृदृष्टिकोण की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के साथ रोहित कुमार और राजू सिंह भी इस भेंट के दौरान मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने सीएम योगी को भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन ने खोला मोर्चाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »