मुजफ्फरनगर में हादसे ने उजाड़ा परिवारः सात बहनों के इकलौते भाई की मौत

पेपर मिल में नौकरी करता था 40 वर्षीय सन्नी, एक माह पहले ही जुड़वा बेटियों का मनाया था जन्मदिन, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और पीनना बाईपास के निकट डिवाइडर से बाइक टकराने पर सात बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। युवक पेपर मिल में मजदूरी करता था। स्वजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पेपर मिल के बाहर रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की।
यह हादसा शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीनना बाईपास के निकट हुआ। भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल से नौकरी करके लौट रहे 38 वर्षीय सन्नी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम अलीपुर कलां थाना तितावी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से उसे डिवाइडर नहीं दिखा। सन्नी ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण उसका सिर जमीन पर तेजी से लगा, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस पहले सन्नी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची, यहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया।
शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर में शव लेकर लौट रहे स्वजन व ग्रामीणों ने सिल्वर टोन पेपर मिल के बाहर शव रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मिल प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसपर स्वजन शव लेकर वापस लौट गए।
अलीपुर कलां के ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि सन्नी अपने घर में इकलौता बेटा था। उसकी सात बहने है, जिनमें से छह उससे बड़ी है, जिनकी शादी हो गई। जबकि छोटी बहन अभी अविवाहित है। ढाई साल पहले मोदीनगर की सीमा से के साथ सन्नी की शादी हुई थी। लगभग सन्नी की पत्नी सीमा ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एक माह पहले ही जुड़वा बेटियों का पहला जन्मदिन मनाया था। घर में खुशी का माहौल था। सन्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता शादी समारोह आदि में बर्तन धोने का काम करते है। परिवार में कमाने वाला केवल सन्नी था। सन्नी अपने पीछे दो मासूम बेटियों, पत्नी, एक बहन व माता-पिता को बिलखता छोड़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्य

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में पुलिस ने रोके कूड़ा वाहन

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »