चलती ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका, छह अन्य घायल

मुंबई- ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन मुंबई से लखनऊ के लिए जा रही थी। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह भारी भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे में छह अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब भीड़भाड़ वाली ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय में बहुत भीड़ थी, इसलिए कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। जब ट्रेन चल रही थी, तब कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि कसारा की ओर जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि गिरने वाले सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सेना के अफसर ने स्पाइसजेट कर्मियों को पीटा – एक की रीढ़ टूटी, दूसरे का जबड़ास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हैक हुआ सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20

Read More »