रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कद

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायकों का यूपी सरकार में कद बढ़ा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सरकार को परामर्श देने वाली 30 समितियों के साथ ही 18 प्रमुख समितियों का गठन कर दिया है। प्रत्येक समिति में 16 सदस्य बनाये गये हैं। इसमें रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पार्टी के दूसरे विधायक मदन भैया को भी समितियों में सदस्य नामित किया गया है।

प्रदेश में सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा की समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए इन समितियों का गठन किया है। इसमें सरकार को परामर्श देने के लिए 30 समितियों का भी गठन शामिल हैं। रालोद विधान मंडल के नेता बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान को मंत्री परामर्श समिति और खतौली सीट से रालोद विधायक मदन भैया को आबकारी स्थाई समिति में सदस्य नामित किया गया है। रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है और केन्द्र व यूपी सरकार में रालोद कोेटे से मंत्री भी बनाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

विधायक राजपाल बालियान अपने शुरुआती दिनों में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी सहयोगी और भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता थे। राजपाल बालियान पहली बार 1996 में भारतीय किसान यूनियन के समर्थन से खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मंत्री सुधीर कुमार बालियान को 37,790 मतों से हराया था। वे 2002 के अगले चुनाव में उसी सीट से दोबारा विधायक चुने गए, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमोद त्यागी को 28,171 मतों के अंतर से हराया। 2007 के चुनाव में वे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगराज सिंह से 16,021 वोटों से हार गए थे। 5 साल बाद 2012 में वे फिर समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान से 10,000 वोटों से बुढ़ाना सीट पर हुए चुनाव में हार गए। 2017 के चुनाव में पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया, लेकिन 2022 में उन्हें फिर से रालोद मुखिया जयंत चौधरी की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल गया। इस बार उन्होंने भाजपा के तेजतर्रार नेता और सीटिंग विधायक उमेश मलिक को 28,310 वोटों से हराकर भारी अंतर से जीत हासिल की। मदन भैया को जयंत चौधरी ने सपा और रालोद गठबंधन में खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया और उनके द्वारा इस सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को पराजित कर जीत हासिल की। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *