दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन हटेगी

मुजफ्फरनगर। शहर के एक छोर पर बसी दक्षिणी कृष्णापुरी में हादसों के सबब के साथ ही लोगों में दहशत का कारण बनी बस्ती के बीच से गुजरती हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। भाजपा सभासद राजीव शर्मा की शिकायत के बाद मंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं।

दक्षिणी कृष्णापुरी शहर से गुजरती काली नदी के पास बसी हुई है। यहां पर बरसों से लोगों में बस्ती के बीच से गुजरती 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन दहशत का कारण बनी है। कई बार इस विद्युत लाइन के कारण हादसे भी हो चुके हैं। लगातार लोग इस लाइन को शिफ्ट कराने की मांग करते रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार लोगों ने शिकायत की, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात ही बना रहा। दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र से नगरपालिका के सभासद भाजपा नेता राजीव शर्मा ने इस मामले को प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समक्ष रखा और मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में भूमिया खेड़ा से घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन सरकारी ट्यूबवैल तक जा रही है, इसको शिफ्ट करवाने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जंगल में पेड़ से लटका मिला सोनू का शव, मचा हड़कम्प

इसी को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण को पत्र लिखकर आदेशित किया है कि दक्षिणी कृष्णापुरी में घनी इस लाइन के नीचे वाले मार्ग में श्री जहारवीर गोगा म्हाडी भी स्थित है, जहां पर प्रतिवर्ष एक बड़ा मेला आयोजित होता है और हजारों लोग यहां पर जुटते हैं। इस विद्युत लाइन के कारण यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है। मंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता वितरण को कहा कि दक्षिणी कृष्णापुरी मेें घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को वर्तमान सिटी फीडर से हटवाते हुए एक नया परिवर्तक लगवाकर सरकारी ट्यूबवैल तक कृष्णापुरी फीडर से लाइन स्थापित कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये। भाजपा सभासद राजीव शर्मा के प्रयासों को लेकर लोगों में हर्ष है और उनको उम्मीद है कि अब जल्द ही इस लाइन को बदलने का काम शुरू हो जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजरभाकियू

Read More »