लखनवी तहजीब में पले देश दीपक सिंह बने मुजफ्फरनगर के नए एडीएम

करीब दो माह से रिक्त था पद, बरेली में तैनात थे 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी दीपक

शासन ने देर रात किया तबादला, एडीएम प्रशासन का पदभार संभालेंगे देश दीपक सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में लंबे समय से रिक्त चल रहे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर आखिरकार नियुक्ति कर दी गई है। शासन ने बरेली में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी देश दीपक सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम प्रशासन नियुक्त किया है। उनकी तैनाती से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्ल

दरअसल, मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात संजय सिंह को आईएएस कैडर मिलने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद से यह महत्वपूर्ण पद लगभग दो माह तक रिक्त रहा, जिससे प्रशासनिक कार्यों का अतिरिक्त भार अन्य अधिकारियों पर था। शासन के नवीन तबादला आदेश के तहत अब देश दीपक सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया है।

देश दीपक सिंह मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं और वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। जुलाई 2019 से अक्टूबर 2021 तक उन्होंने कुशीनगर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उनकी तैनाती प्रतापगढ़ में की गई, जहां उन्होंने प्रशासनिक अनुभव हासिल किया। यहां पर वो कुंडा तहसील के भी एसडीएम रहे।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल की मौत पर जनाक्रोशः नेताओं ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग

जून 2025 में उनका स्थानांतरण कानपुर देहात में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ। बेहतर कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें पदोन्नति देते हुए बरेली में एडीएम न्यायिक नियुक्त किया गया। वर्तमान में वे वहीं कार्यरत थे, जहां से अब उन्हें मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले के प्रशासनिक संचालन, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा। अब उनके जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव में लटका महंगी नुमाइश का खेल
Share This Article