MUZAFFARNAGAR–संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्ट

मुजफ्फरनगर। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल की तपिश को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए जनपद में भी हाई अलर्ट नजर आया। निगरानी करने के लिए खुद एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल और ड्रोन कैमरे लेकर संवेदनशील इलाकों में भ्रमण के लिए निकले और उन्होंने सभी को सुरक्षा तथा शांति का संदेश दिया। इस दौरान एसएसपी ने असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी कि वो किसी भी तरह की हरकत न करें, पुलिस की निगाहें सोशल मीडिया के साथ ऐसे तमाम लोगों पर लगी है, जो अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। वहीं मुस्लिम इलाकों में पहंुचे एसएसपी ने मस्जिदों के इमाम और धर्मगुरूओं के साथ ही अन्य लोगों से भी वार्ता की और शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा।

बता दें कि पिछले दिनों संभल की जामा मस्जिद के कोर्ट सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद जमकर हिंसा हुई और इसके साथ ही पूरे प्रदेश में तनाव बनने के कारण हाई अलर्ट कर दिया गया। इसी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। खुद एसएसपी अभिषेक सिंह जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च के लिए निकले और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान खालापार, किदवईनगर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में एसएसपी ने ड्रोन कैमरे उड़ाकर छतों तथा क्षेत्र की गतिविधियों की भी निगरानी की। इस दौरान एसएसपी द्वारा स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से वार्ता कर बताया गया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है, किसी के भी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ और अशोभनीय पोस्ट शेयर न किये जायें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। इस निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिंदल सहित खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज, 27 करोड़ टैक्स बकाये पर आयकर विभाग की सख्ती

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन हटेगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शीतलहर में प्रशासन अलर्ट, रातभर रैन बसेरों और अलावों पर एसडीएम नानपारा की नजरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »