मीरापुर से विधायक बनी मिथलेश पाल ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में बंपर वोटो से जीतकर विधायक बनी भाजपा-रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। यूपी उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों के लिए तिलक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें खुद सीएम योगी और अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे। इससे पूर्व मिथलेश पाल ने सीएम योगी से उनके आवास पर अपने परिवार के साथ भेंट की थी।

गुरूवार को मिथलेश पाल लखनऊ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति अमरनाथ पाल, पुत्री सुप्रिया पाल के साथ सीएम आवास पर जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री का अवगत कराया। मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण पर बात रखी। सीएम योगी ने भी उनको मीरापुर से जीत के लिए बधाई दी। इसके पश्चात शुक्रवार को लखनऊ तिलक भवन में ही मिथलेश पाल ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनको शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *