धर्म-संस्कृति के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अतुलनीयः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता देवी आहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी उत्सव के अवसर पर शनिवार को जीवन दर्शन प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक युगद्रष्टा और सच्ची धर्मपरायण महिला रहीं, जिन्होंने बाबा काशीनाथ के मंदिर सहित 10 हजार से ज्यादा मंदिरों का जीर्णो(ार कराकर सनातन संस्कृति और धर्म का पुनःजागरण किया।

कच्ची सड़क स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 अभियान के अंतर्गत जीवन दर्शन प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहिल्याबाई होलकर को श्र(ापूर्वक नमन करते हुए उनके धर्म की रक्षा के प्रति किये गये कार्यों को याद किया। इसके उपरांत पार्टी की ओर से उनके जीवन दर्शन का परिचय देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियोंा व अन्य लोगों ने अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें:  गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव


गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई द्वारा की गई समाज की सेवा, न्यायप्रियता एवं प्रशासनिक दक्षता से परिपूर्ण उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाज कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और धर्म-संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अतुलनीय है और रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग


पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान नारी और रानी हैं, जिन्होंने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने न केवल मालवा राज्य को सुशासित किया, बल्कि सम्पूर्ण भारत में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और कुओं का निर्माण कर आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना को भी जाग्रत किया। उनकी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की। यहां मुख्य रूप से अभियान के जिला संयोजक डॉ. देशबन्धु तोमर, प्रदर्शनी संयोजक संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, प्रवीण खेडा और अमित शास्त्री के अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेत्री ममता अग्रवाल, रोहताश पाल, सभासद कुसुमलता पाल, रजत धीमान, अर्जुन प्रजापति, हनी पाल, राजेश पाराशर, शरद शर्मा, पवन अरोरा, पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल, विशाल गर्ग, सुनील तायल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-एक बूथ के वोट नहीं दिखा पाई ईवीएम, पर्ची करेगी फैसलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-एक बूथ के वोट नहीं दिखा पाई ईवीएम,

Read More »