लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

मुजफ्फरनगर। नगर में सफाई व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अफसरों और सभासदों के साथ शहर के दो वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी खामी पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही सफाई नायक को उनके मूल पद सफाई कर्मी पर भेजने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिये और नदारद मिले दो सफाई कर्मचारियों का भी वेतन काटने के लिए कहा गया।

शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों के औचक निरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। वो लगातार प्रतिदिन सुबह पालिका अफसरों व सभासदों को साथ लेकर निरीक्षण पर निकल रही हैं। इस दौरान मिल रही लापरवाही को लेकर वो कार्यवाही भी कर रही हैं। बुधवार को मीनाक्षी स्वरूप शहर के वार्ड 23 और वार्ड 39 कच्ची सड़क क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकलीं। वार्ड 23 में पहुंचने के बाद उन्होंने सफाई नायक और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तो सभासद अमित पाल ने बताया कि यहां पर सफाई कर्मचारी जरूरत से काफी कम हैं। लिस्ट निकलवाई तो पता चला कि यहां पर 12 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आते केवल 8 ही हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। मौके पर दो कर्मचारी अनीता पत्नी राजकुमार और अविनाश नदारद पाये गये। जबकि दूसरे वार्ड में तैनात कर्मचारी यहां पर कार्यरत मिला। वहीं एक महिला कर्मचारी गीता पत्नी नीटू भी मिली, जोकि अनीता के एवज में यहां कार्य कर रही थी। सफाई कर्मचारियों के बारे में सफाई नायक विरेन्द्र सिंह संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाये तो इसके गंभीर अनियमितता और लापरवाही मानते हुए पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नारजागी जताई और उनको मूल पद सफाई कर्मचारी पर ही भेजने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अनीता और अविनाश का भी एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा गया है। वार्ड 39 में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी और सफाई नायक समय से उपस्थित मिले और सफाई कार्य के प्रति यहां के सभासद रविकांत शर्मा व लोगों ने संतोष जाहिर किया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। ड्यूटी के प्रति सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। लापरवाही हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कम्पनी बाग का भी निरीक्षण कर वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर वार्ड 23 के कार्यवाही सफाई नायक विरेन्द्र कुमार को मूल पद पर भेज दिया गया है। उनकी ड्यूटी सफाई कर्मचारी के रूप में चारों रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है। वेतन पर रोक लगाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा गया है। पालिका की नियमित कर्मचारी अनीता द्वारा अपने स्थान पर दूसरी महिला को लगाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, अमित पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शहर कोतवाली में यूनियन का हंगामा, लगाए आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंदभाकियू नेता

Read More »