MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में कम्पनी बाग का पूरा कायाकल्प करने की तैयारी कर ली गई। इसके लिए स्वप्निल प्लान को ले आउट का रूप देकर धरातल पर लाने की कवायद तेज कर दी गई है। बुधवार को पालिका पहुंची टीम के साथ ईओ ने कम्पनी बाग को थीम पार्क में डवलप करने की योजना के पूरे ले आउट प्लान पर चर्चा की और इसमें आमूल-चूल परिवर्तन के निर्देश देते हुए इस ले आउट प्लान का स्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। कम्पनी बाग में बोटिंग एरिया, जंगल थीम के साथ ही टॉय ट्रेन की यात्रा का रोमांच सभी कुछ शामिल करने की तैयारी की जा रही है। अभी इस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, लेकिन इस बजट को बढ़ाया भी जा सकता है।

बता दें कि राजस्व में रिकॉर्ड वसूली करने वाली कुछ चयनित नगरीय निकायों के विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में विशेष बजट के लिए शासन द्वारा प्रस्ताव मांगे गये थे। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इसमें पंचवर्षीय योजना के तहत नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में खींचे गये विकास के खाके को लेकर शासन को कुछ खास प्रस्ताव भिजवाये गये थे, जिसमें से कम्पनी बाग के कायाकल्प का प्रस्ताव शासन द्वारा स्वीकृत किया गया। इसके लिए नगरोदय योजना में नगर विकास विभाग की ओर से 3.50 करोड़ रुपये का बजट देने की सहमति जताई है। इसी को लेकर पालिका प्रशासन इस स्वप्निल प्लान को धरातल पर लाने के लिए कवायद तेज की जा रही है।

बताया कि नगरोदय योजना में कम्पनी बाग को थीम पार्क में विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में जल निगम नागर इकाई की सीएंडडीएस ;कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसद्ध काम कर रही है। इसके अवर अभियंता एवं अन्य आर्किटेक्ट द्वारा ले आउट प्लान तैयार किया गया है। टीम के लोग ले आउट प्लान लेकर टाउनहाल पहुंचे और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के लिए तय किये गये कार्यों व मानकों को सामने रखा। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कम्पनी बाग को विकसित करने के लिए यहां पर बोटिंग एरिया, जंगल थीम पर पत्थर के जानवर, टॉय ट्रेन, लाइटिंग, तीन फाउंटेन, वूमेन जिम, योगा एरिया, बु(ा पार्क और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। ले आउट को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से चर्चा हो चुकी है। अब इसको जिलाधिकारी के सम्मुख रखा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में महिला से छेड़खानी करने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पीड़िता ने बहादुरी से पकड़वाया आरोपी

उन्होंने सीएंडडीएस की टीम को ले आउट प्लान पर स्टीमेट कॉस्ट तैयार करने के लिए कहा है, ताकि इसमें दर्शाये गये कार्यों को तय बजट 3.50 करोड़ रुपये में लाये जाने के लिए अंतिम रूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि बजट में और धन की आवश्यकता हुई तो इसके लिए चेयरपर्सन और बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव लाकर बोर्ड फंड या अन्य स्रोतों से प्रबंध किया जा सकेगा, लेकिन इतना तय है कि कम्पनी बाग को आगामी दिनों में लोग पूरी तरह से बदला हुआ देख पायेंगे और यह शहर को एक प्रमुख मनोरंजन स्थल बनेगा। यहां पर 170 फैंसी लाइट लगवाने का प्रस्ताव पूर्व में ही बोर्ड द्वारा पारित हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका की किराया नीति से किरायेदार व्यापारी

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »