संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।

 मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि हर हाल में कानून का राज कायम रहे और सभी समुदाय अपने निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें। कोर्ट ने कहा कि यदि स्थानीय अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लगता है कि कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और इसी कारण वे पूजा स्थल के अंदर आने वालों की संख्या सीमित करना चाहते हैं, तो उन्हें या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला करवा लेना चाहिए। अदालत ने कहा कि यदि कोई स्थान निजी संपत्ति है, जैसा कि न्यायालय पहले ही तय कर चुका है, तो वहां राज्य की अनुमति के बिना भी शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य का हस्तक्षेप केवल तभी आवश्यक होता है जब धार्मिक कार्यक्रम सार्वजनिक भूमि पर आयोजित किए जा रहे हों या सार्वजनिक संपत्ति तक फैल रहे हों। इस मामले में मुनाजिर खान ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिट सी याचिका दाखिल करते हुए कहा कि उन्हें गाटा संख्या 291 पर रमजान के दौरान नमाज अदा करने से रोका जा रहा है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में बताया कि वहां एक मस्जिद स्थित है। हालांकि सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से मस्जिद या पूजा स्थल की कोई तस्वीर पेश नहीं की गई। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि गाटा संख्या 291 राजस्व रिकॉर्ड में मोहन सिंह और भूरज सिंह के नाम दर्ज है, जो सुखी सिंह के पुत्र हैं। अदालत को यह भी बताया गया कि प्रशासन ने वहां केवल बीस नमाजियों को नमाज अदा करने की अनुमति दी है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए परिसर के अंदर नमाज अदा करने के लिए इससे कहीं ज्यादा लोग आ सकते हैं। राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए नमाजियों की संख्या सीमित करने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानित

हालांकि अदालत ने राज्य की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह हर समुदाय को तय पूजा स्थल या निजी संपत्ति पर बिना किसी सरकारी अनुमति के शांतिपूर्वक प्रार्थना करने का अधिकार सुनिश्चित करे। अदालत ने बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए राज्य ने इस मामले में निर्देश लेने के लिए समय मांगा है। वहीं याचिकाकर्ता भी एक पूरक हलफनामा दाखिल करेगा, जिसमें तस्वीरें और राजस्व रिकॉर्ड पेश किए जाएंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार की मांग स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है।

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायत

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरारयह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की

Read More »