बिजनौर में तैनात सिपाही ने बैराज गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या

शनिवार सुबह गेट नम्बर 4 के पास गोताखोरों ने बरामद किया शव, शुक्रवार की शाम से लापता था सिपाही

बिजनौर। बिजनौर में तैनात सिपाही नितिन वत्स ने बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह गोताखोरों ने गेट नंबर 4 के पास से शव बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजनौर में तैनात 2016 बैच के सिपाही नितिन वत्स ने बैराज से गंगा में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह गोताखोरों ने बैराज के गेट नंबर 4 के पास से उनका शव बरामद कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

शुक्रवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर तीन के पास एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। जांच में सामने आया कि यह बाइक बिजनौर पुलिस के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही नितिन वत्स की है। इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उधर सिपाही की पत्नी ने शुक्रवार देर शाम शहर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बैराज पर बाइक मिलने के बाद से ही गंगा में कूदने की आशंका जताई जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  21 जुलाई को एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगेगा मेडिकल कैम्पः सतीश गोयल

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सिपाही नितिन वत्स गेट नंबर 3 के पास अपनी बाइक खड़ी करते हुए नजर आए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने के बाद रात में ही रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया था। शनिवार सुबह गोताखोरों ने गंगा में उतरकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब 11 बजे बैराज के गेट नंबर चार के पास से उनका शव बरामद कर लिया गया। बताया गया कि सिपाही नितिन वत्स बागपत जिले के कस्बा टीकरी के रहने वाले थे। वर्ष 2022 से उनकी तैनाती बिजनौर में चल रही थी। नितिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, लड़के की हुई मौत, पिता की हालत नाजुक

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »