NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसान

मुजफ्फरनगर। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा पाने के लिए प्रदर्शन के दौरान नोएडा के किसानों की गिरफ्तारी से पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों में आज उबाल नजर आया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्नान पर किसान बुधवार को अलसुबह ही बड़े काफिले के साथ नोएडा की ओर कूच करते नजर आये। इस बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क रहा और मुजफ्फरनगर-मेरठ बॉर्डर के भंगेला चेक पोस्ट पर किसानों को रोकने के लिए हाईवे पर ही बड़ी बेरिकेडिंग कर दी गई। यहां किसानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और नोएडा जाने की जिद पर अड़े किसान सीधे फोर्स से भिड़ गये। यहां भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ सड़क पर बैठकर ही धरना शुरू कर दिया। वहीं देर रात ही भाकियू नेता राकेश टिकैत के आवास पर फोर्स तैनात कर दी गई थी।

बता दें कि भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने और अन्य समस्याओं को लेकर नोएडा के किसानों के द्वारा ग्रेटर नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन के लिए धरना दिया जा रहा था। विगत दिवस किसानों को यहां से हटाते हुए गिफ्तार कर लिया गया और भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना सहित करीब 150 किसानों को जेल भेज दिया गया। इसी से नाराज होकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सिसौली किसान भवन में आपातकालीन पंचायत के दौरान बुधवार की सुबह से पांच मंडलों मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद के किसानों से ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट फ्लाई ओवर पर महापंचायत में पहुंचने की अपील की थी। इस आह्नान पर बुधवार की अलसुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में किसान एकत्र होकर नोएडा के लिए रवाना होने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें नोएडा जाने से रोकने के लिए जगह जगह बेरिकेडिंग और सुरक्षा बंदोबस्त किये। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व सहारनपुर से निकले किसानों को पुलिस ने टोल पर ही रोक लिया। वहीं किसान परतापुर टोल पर ही धरना देकर बैठ गए। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा कियां।

जनपद मुजफ्फरनगर से किसान जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में नोएडा कूच के लिए निकले। जब ये किसान बड़े जुलूस के रूप में खतौली के भंगेला चेक पोस्ट पर मेरठ बॉर्डर पर पहुंचे तो यहां पुलिस फोर्स के द्वारा हाईवे पर ही बेरिकेडिंग लगाकर उनको रोक लिया गया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी और प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान की पुलिस अफसरों और फोर्स के जवानों से काफी देर तक नोकझौंक व कहासुनी होती रही। किसानों ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास भी किया, इसके साथ ही कार्यवाही से नाराज किसान वहीं हाईवे पर धरने पर बैठ गए और दिल्ली-दून हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए किसानों को हटाने के प्रयास में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन


भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ आये किसानों का रैला रोकने को यहां पर एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी और सीओ खतौली रामाशीष यादव भारी पुलिसबल के साथ तैनात नजर आये। करीब आधे घंटे तक किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच भागदौड़ का खेल चलता रहा। काफी हंगामे के बाद पुलिस सुरक्षा को भेदकर भंगेला चेक पोस्ट से किसान बेरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकल गये। आगे टोल पर इन किसानों को फिर से रोक दिया गया। वहीं पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया था। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि नोएडा में किसानों से ली गई भूमि का पूरा मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान अपने हक मांगने के लिए वेस्ट यूपी अध्यक्ष पवन खटाना के साथ आंदोलन के लिए निकले और प्रेरणा स्थल पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। इसी बीच उनको गिरफ्तार कर लिया गया। यह आंदोलन खेती और किसानी बचाने का है। पुलिस किसानों को अपराधी की तरह रोकने का काम कर रही है। यह तानाशाही है। किसान अपना अधिकार मांगने के लिए सड़क पर उतरा है। इससे पूर्व पुलिस ने भाकियू नेताओं को रोकने के लिए उनके घरों की घेराबंदी की। राकेश टिकैत के सरकूलर रोड स्थित आवास पर भी पुलिस का पूरा पहरा रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

टप्पल में किसानों के साथ राकेश टिकैत को रोका, थाने में चली पंचायत

मुजफ्फरनगर। किसानों के भारी काफिले के साथ अलीगढ़ से नोएडा जीरो प्वाइंट जाते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस का विरोध करते हुए उन्होंने किसानों के साथ ही गिरफ्तारी दी और टप्पल थाने में पहुंचकर किसानों के साथ वहीं पर पंचायत शुरू कर दी। इसके बाद यहां किसानों को सम्बोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों का दमन करने पर उतर चुकी है तो अब किसान भी आंदोलन को कमर कस चुका है और आज से इस आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर चल रही कंपनी में छापा, डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी


अब किसान दिल्ली नहीं बल्कि लखनऊ कूच करेगा। हम किसानों को छोड़ने के लिए सरकार से मांग कर रहे है। किसानों की समस्याओं पर सरकार से बात करना चाहते हैं, लेकिन सरकार लाठी के सहारे आवाज दबाना चाहती है। पंचायत के बीच ही थाने में नजर बंद किये गये राकेश टिकैत पुलिस को गच्चा देकर वहां से किसानों के साथ निकल गये। उनको घेरने के लिए सीओ को भारी पुलिस फोर्स के साथ काफी दूर हाईवे तक दौड़ लगानी पड़ी और यहां डीसीएम रुकवाकर नोएडा जाते राकेश टिकैत को रोककर फिर से हिरासत में ले लिया।

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »