डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में लगाया जनता दरबार

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुए जनता दरबार लगाया। यहां लेखपाल भवन में दोनों अधिकारियों ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोगों की जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो दोस्तों को सौंप दी पत्नी

दोनों अधिकारियों द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *