मां-बाप और बेटी की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा

 दिल्ली- दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में दंपती और बेटी की हत्या हुई है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे। सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक राजेश कुमार आर्मी से रिटायर थे। इस समय वो प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर कार्य कर रहे थे। राजेश के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी थे, सभी लोग एक घर में साथ रहते थे। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अफसर ने कहा कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। कोई सामान भी इधर-उधर नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी लूट या चोरी के लिए अंजाम तो दिया नहीं गया है।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *