बंगाल में मतदान के बीच बवाल: भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ का हमला, भागकर बचाई जान

कोलकाता- पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कुमारगंज में हिंसा ने माहौल गरमा दिया। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ के हमले का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें चोट भी लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एजेंट्स को बूथों से निकाला गया और टीम पर हमला कर डर का माहौल बनाया गया। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दिया है।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा कथित हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर बॉडीगार्ड के साथ मौके से निकलना पड़ा। इस घटना के बाद भाजपा नेता ने सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

 

Share This Article