अंडर-19 एशिया कपः भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

एशिया कप के फाइनल में अंतिम जोड़ी ने किया कमाल, जीता खिताबी मुकाबला

मुजफ्फरनगर। क्रिकेट अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बेहद रोमांचक और सांस रोक देने वाले मुकाबले में आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारतीय टेल हैंडर्स की जोड़ी ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर-19 टीम को एक विकेट के अंतर से पराजित करते हुए एशिया कप जीत लिया है। भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार यह खिताब अपने नाम किया है।
इसके साथ ही भारत में जश्न मनाया गया। मोहित उलवा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और आखिरी गेंद पर आवश्यक तीन रन के लिए उन्होंने चौक मारकर टीम को जीत दिलाई। मोहित उल्वा ने कुल 49 रनों का योगदान दिया। इस आखिरी जोड़ी ने वो कारनामा कर दिखाया, जो हमेशा याद रखा जायेगा। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में आठ रन चाहिए थे। 49 ओवर में भारत ने नौ विकेट पर 330 रन बना लिए थे। अंतिम विकेट के लिए मोहित और चिगुरुपति क्रीज पर ऐसे जमे कि भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। एक बार तो भारत की जीत की संभावना क्षीण होने लगी थी। पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाये थे।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी का कोट, सदन में बवाल: अप्रकाशित किताब पर क्यों भड़की सरकार?
Share This Article