MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

मुजफ्फरनगर। शहर के खादरवाला मौहल्ला में शुक्रवार की रात्रि में बाइक सवार युवकों के दो गुटों में संघर्ष हुआ। इसमें पिटाई करने वाले पक्ष के युवकों ने इंस्टाग्राम पर भी वीडिया और टिप्पणी करते हुए दूसरे पक्ष के युवकों को गाली गलौच करते हुए धमकियां दी और अपनी करतूत का दबंगई के साथ पूरा बखान किया था। मारपीट का यह वीडियो शनिवार की सुबह जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच हमलावरों को चिन्हित किया, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचा दिया। अब सोशल मीडिया पर इन आरोपियों का थाने में माफी मांगने का वीडियो और हवालात में हाथ जोड़े खड़े रहने का फोटो वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरल

थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला खादरवाला में कुछ दबंग युवकों ने हमला कर कई लोगों के साथ मारपीट की और उनको घायल कर दिया था। विवाद पटाखा वाली बुलेट को लेकर हुआ था। शुक्रवार की रात में हुई मारपीट की इस घटना का वीडियो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पहले खालापार पुलिस ने इस घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन जब यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना और उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया तो खालापार पुलिस ने मामले में वीडियो की जांच करते हुए पांच हमलावर आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही की। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।

खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की रात खादरवाला में मुख्य सड़क पर युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना के प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जमा हैदर पुत्र हसन अब्बास, मुजम्मिल पुत्र मुशब्बर हैदर, मोहसिन पुत्र मौहम्मद हनीफ और सलमान निवासीगण किदवईनगर शामिल हैं। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम कार्यवाही कर रही है। पुलिस की कार्यवाही के बाद खालापार थाने से इन आरोपियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, इसमें हाथ जोड़कर बारी बारी से आरोपी मारपीट की घटना को लेकर माफी मांग रहे हैं। आरोपी इस वीडियो में कह रहे हैं कि खादरवाला में उनके द्वारा जो लड़ाई की गई और उसकी वीडिया वायरल हुई, वो झगड़ा गलत था, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो अब ऐसे गैर सामाजिक कृत्य से खुद को दूर रखेंगे और इसके लिए माफी मांगते हैं। इसके साथ ही हवालात में बंद हाथ जोड़े खड़े चारों आरोपियों का एक फोटो भी खालापार पुलिस ने जारी करते हुए ऐसे युवकों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि गैर सामाजिक कृत्य और दबंगता दिखाने पर अंजाम क्या होगा। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगद

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »