जेएस एनवायरो कर्मियों संग मारपीट में सात हमलावरों की पहचान

प्रोजेक्ट हैड नीतेश बोले-सातों आरोपियों पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से की गई पहचान

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के मुख्यालय टाउनहाल परिसर में शहर में पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर कूड़ा प्रबंधन का कार्य कर रही निजी कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज तथा धमकी दिए जाने का मामला नई गरमाहट के साथ बुधवार को भी जारी रहा। कंपनी के पीड़ित कर्मचारियों सीनियर सुपरवाइजर और एचआर की ओर से कोतवाली नगर में नई तहरीर देकर सात हमलावर आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो काम बंद कर दिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन का कार्य कर रही जे.एस. एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में एचआर सन्नी त्यागी पुत्र श्रवण त्यागी और सीनियर सुपरवाइजर अंशुल सिंह पुत्र पारस सिंह कंपनी के कुछ कर्मचारियों के साथ मंगलवार की शाम टाउनहाल पहुंचे थे, यहां पर उनके साथ कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की। इसकी वीडियो भी वायरल हुई है। इसमें शाम को ही पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस पर भी आरोप है कि पीड़ितों की सुनवाई नहीं हुई, प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी कर्मचारियों के साथ कोतवाली भी पहुंचे थे और प्रदर्शन भी किया था।

इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

बुधवार की सुबह फिर से नीतेश चौधरी कर्मचारियों को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा से मिलकर अपनी समस्या रखी। नीतेश चौधरी के अनुसार आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की गई है। नई तहरीर दे दी गई है। इसमें पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि 23 जून को अपराह्न करीब तीन बजे वह अधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए टाउन हॉल गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने कंपनी के कर्मचारियों सन्नी और अंशुल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

शिकायत में कहा गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वीडियो फुटेज की जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। तहरीर में हमलावरों में शामिल शिवम पुत्र निवासचंद, छोटू पुत्र सोहनलाल, राहुल पुत्र पाला, रोहित पुत्र कक्कू, रविदत्त पुत्र कबाड़ी राम, प्रभात पुत्र रामनिवास तथा नितिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि ये सभी लोग अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे तथा कंपनी के कार्य को बंद कराने की धमकी भी दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नवागत ईओ पवन कुमार का किया स्वागत

कंपनी की ओर से पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। नीतेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से कर्मचारी भयभीत है और पुलिस ने कार्रवाई नही की तो नगर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने

Read More »