लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में पटवारी अमलेश के पुत्र का निधन, छाया शोक

इस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है।

दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी रिपोर्टों में अंतर है। लगभग  18 दमकल गाड़ियों बचाव कार्य के लिए पहुंची।

घटनास्थल से जो मानवीय तस्वीर सामने आई, वह सबसे ज्यादा दर्दनाक है। स्थानीय रिपोर्टों में परिवारों के घर-बार जलने, लोगों के अपने सामान और अपनों को खोजने, और प्रभावितों के रोने-बिलखने का जिक्र है। कई बच्चों के लापता बताए जाने की सूचना आई है ।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को राहत और बचाव तेज करने के निर्देश दिए। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हाल लेने तथा राहत व्यवस्था की समीक्षा की।

Share This Article