MUZAFFARNAGAR–रोहाना टोल कब्जाने पर भाकियू नेताओं पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में टोल प्लाजा पर घेराव और प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं के नाम पर आये दिन हो रहे हंगामे को रोकने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों से कुछ सख्त रवैया अख्तियार कर रखा है। भाकियू टिकैत के साथ ही कई किसान संगठनों के नेताओं पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। ऐसे में अअब रोहाना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराने और तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में भाकियू महाशक्ति के नौ पदाधिकारियों सहित 35 अज्ञात के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के आगोश में समाया पूरा शहर, गांव-देहात भी ठिठुरा

मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने शहर कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के नौ नेताओं के खिलाफ तहरीर देते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। टोल मैनेजर द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि 20 मई को सुबह करीब पौने दस बजे भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी शाकिर मुखिया, अभिषेक त्यागी, मोहित कुमार, पवन कुमार, प्रिंस त्यागी, हरेन्द्र सिंह, लखन शेखर, शक्ति कुमार और अनुभव त्यागी अपने साथ करीब सात-आठ गाड़ियों में 30-35 लोगों को लेकर टोल प्लाजा रोहाना खुर्द पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन

इन लोगों ने आते ही टोल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर स्थित औल लेन नम्बर आरएचएस-3 पर कब्जा करते हुए मार्ग बाधित कर दिया। इस टोल लाइन में कार्यकर्ताओं ने गैस की भट्टी लगाकार खाना बनाना भी प्रारंभ कर दिया। जब टोल कर्मियों ने उनको हादसा होने की संभावना के तहत रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। करीब सवा तीन बजे प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने टोल फ्री कर दिया। इसके उपरांत शाकिर मुखिया ने कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए बैरियर के बूम को धक्का देकर हटा दिया। इससे कुछ बैरियर को नुकसान हुआ और राजस्व की भी भारी क्षति हुई। टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 35 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341, 504 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *