भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर

बरसात में ढह गया था पीड़ित परिवार का मकान, सुविधा शुल्क न मिलने पर सरकारी मदद की कार्रवाई ठप करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। गांव ज्ञान माजरा रोडना में पिछले दिनों हुई भयंकर बरसात ने एक परिवार का आशियाना छीन लिया था। प्रशासनिक उदासीनता और कथित सुविधा शुल्क की मांग के कारण परिवार को कोई भी सरकारी मदद नहीं मिली और यह परिवार अब तक खुले आसमान के नीचे ठंड में रातें बिताने को मजबूर है। हालात का संज्ञान लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ रात गुजारकर प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य कर दिया। आधी रात ही अफसर मौके पर पहुंचे। परिवार को निजी स्तर पर त्वरित आर्थिक मदद दी और एक माह में कार्रवाई पूर्ण करने का भरोसा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

जानकारी के अनुसार गांव ज्ञान माजरा रोडना का निवासी मोनू पुत्र पूरण सिंह पिछले दिनों हुई भारी बरसात में अपना मकान खो बैठा था। छत गिरने के बाद से परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बिताने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार, इस दुर्घटना की सूचना तत्काल जिले के आला अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन तहसील स्तर पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क न मिलने के कारण मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही कारण रहा कि परिवार की कोई रिपोर्ट संतोषजनक रूप से दर्ज नहीं हो पाई और प्रशासनिक मदद भी नहीं पहुंची। परिवार की बदहाली की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा बीती रात पीड़ित परिवार के आश्रय स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रातभर वहीं खुले आसमान के नीचे परिवार के साथ समय बिताया और घोषणा की कि जब तक परिवार के लिए स्थायी आवास का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो पटवारी ने भी तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर मामला कमजोर करने की कोशिश की।
इसी दौरान रात 12 बजे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर तीन नायब तहसीलदारकृहरेंद्र पाल, अमित कुमार और सुनील कुमार तथा चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत राहत प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को पास के एक पड़ोसी के मकान में एक सप्ताह के लिए शिफ्ट करने की व्यवस्था कराई। साथ ही यह आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर परिवार का नया घर तैयार करने के लिए कार्रवाई को पूर्ण कर दिया जाएगा। तात्कालिक राहत के रूप में चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया द्वारा 5100, और भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा भी 5100 रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त रूपक चौधरी ने भी 2000 की मदद दी, ताकि परिवार अपनी अस्थायी व्यवस्था और आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके। भारी सर्दी के बीच खुले आसमान में रहने को मजबूर यह परिवार अब प्रशासन से मिले आश्वासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भाकियू नेता हस्तक्षेप न करते, तो शायद प्रशासन अभी तक भी जागता नहीं।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययनशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद…..बच्चों

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेतामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान वह

Read More »