एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द, अवकाश के दिन भी जारी रहेगा काम, बूथों पर मृतक व अनुपस्थित वोटरों की जांच तेज

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतिम चरण में मुजफ्फरनगर प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुट गया है। केवल एक दिन शेष रहने के कारण निर्वाचन आयोग ने जिले में प्रशासनिक मशीनरी को पूर्ण सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के 21.12 लाख से अधिक मतदाताओं के सत्यापन के लिए किये जा रहे एसआईआर कार्य के लिए स्वयं बूथों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और अभियान की प्रगति देखी। इस अभियान में लापता मतदाताओं को लेकर सर्वाधिक टेंशन बनी हुई है। मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं की सूचना दर्ज कराने में भी बीएलओ सतर्कता बरत रहे हैं।
मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में अब केवल एक दिन बचा है। 11 दिसंबर को गणना प्रपत्र एकत्र करने की अंतिम तिथि है, जिसके बाद संकलित सूचनाओं के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। अवकाश के दिन भी बूथ-स्तर पर कार्य जारी रखने का आदेश दिया गया है, ताकि समय पर सभी दस्तावेजों का संकलन सुनिश्चित किया जा सके।
बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने जिले में पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस तक बूथों पर व्यवस्था और कार्य प्रगति का मूल्यांकन किया। मंडलायुक्त ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा किए जा रहे सत्यापन, वोटर लिस्ट के अद्यतन और फॉर्मों के संकलन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त सभी सूचनाओं को सही प्रकार से दर्ज कराया गया है। मृतक मतदाताओं के नाम केवल मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर हटाने की संस्तुति की जा रही है। वहीं, अनुपस्थित या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के बारे में बीएलओ ने तीन से पाँच बार घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने के लिए अभियान के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सभी बूथ लेवल अधिकारियों को फॉर्म-6 उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि नए मतदाता आसानी से अपना आवेदन दे सकें। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे कोई भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकता है।
निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बूथों का निरीक्षण किया गया, वहां कार्य संतोषजनक पाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और बीएलओ का सहयोग कर अपनी सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू

Read More »