मुजफ्फरनगर के युवक और किशोरी ने होटल में खाया जहर, दे दी जान

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला से बाइक पर भगा ले गया था युवक, पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक युवक और नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों ने सहारनपुर के ननौता स्थित एक होटल में जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी युवक और गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने होटल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मामले में किशोरी के पिता की ओर से बुढ़ाना थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवक दो दिन पहले किशोरी को अपने साथ बाइक पर ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--गन्दगी हटी, निखरा शहरः ईदगाह तिराहा पर पार्क का लोकार्पण

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध था और जहर खाने के पीछे क्या कारण रहे। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली सिलेंडर चोरी खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »