दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। बताया गया कि तितावी थाना क्षेत्र के अमीरनगर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से ईंट और पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना तितावी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पुलिस हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच भी कर रही है ताकि पथराव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के अनुसार वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फुगाना क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंडकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमणपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट

Read More »