रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का सख्त पहरा, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व एसएचओ सिविल लाइन जीआरपी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, यात्रियों के सामान व संदिग्धों की गहन जांच

मुजफ्फरनगर। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर सतर्कता और निगरानी को और मजबूत कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे स्टेशन पर मौजूद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
जिले के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए शनिवार को एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं एसएचओ सिविल लाइन जीआरपी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही, जिससे यात्रियों में सतर्कता के साथ-साथ सुरक्षा का एहसास भी दिखाई दिया। पुलिस टीम ने स्टेशन के प्रमुख हिस्सोंकृप्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, प्रवेश व निकास द्वारों तथा खड़ी व आने-जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी। इस दौरान यात्रियों से शालीनता के साथ पूछताछ की गई और उनके सामान की गहन तलाशी ली गई। बिना किसी स्पष्ट कारण के स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे विस्तार से पूछताछ की गई।
अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने कड़ी नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, एसएचओ सिविल लाइन जीआरपी ने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सघन चेकिंग अभियान से स्टेशन परिसर में अनुशासन और सतर्कता का माहौल बना रहा, वहीं यात्रियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »