सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या, माथे में मारी गई गोली — घर में थे 10 लोग, किसी को भनक तक नहीं लगी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार रात एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नकुड़ थाना क्षेत्र के डिडौली गांव की है, जहां अंबेहटा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष धर्म सिंह (65) को उनके ही घर में सोते समय सिर में गोली मार दी गई।

 

पुलिस के मुताबिक, गोली सीधा माथे के बीचोंबीच मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धर्म सिंह का शव घर के पीछे चारपाई पर पड़ा मिला। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय घर में 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

 

शनिवार सुबह जब बहू चाय लेकर कमरे में पहुंची, तो उसने धर्म सिंह को खून से लथपथ हालत में देखा। उसकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

 

मृतक के बेटे सुशील सिंह, जो भाजपा अंबेहटा मंडल के महामंत्री हैं, ने बताया —

“रात करीब 9 बजे मैंने पिता को चाय दी थी। तब वे बिल्कुल ठीक थे। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमारा परिवार 2014 से भाजपा से जुड़ा हुआ है।”

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-78.79 करोड़ दबाये बैठे 16385 बिजली चोरों को बड़ी राहत!राजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »