MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्र

मुजफ्फरनगर। सावन की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सोमवार से होने जा रहा है। सावन माह की शुरूआत ही सोमवार से होने के कारण शिवभक्तों में उत्साह बना हुआ है, ऐसे में कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता का संदेश देने और कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की पूरी टीम सक्रिय हो चुकी है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में व्यवस्था बनाने में जुटी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह रविवार को सवेरे 7 बजे से ही फील्ड में उतरी नजर आई। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष तौर पर तैनात किये जाने वाले 100 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की परेड कराई तो इसके बाद पालिका पहुंचकर सफाई नायकों और एमआईटूसी कंपनी व पालिका अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर स्पष्ट संदेश दिया कि 15 दिन समाज को समर्पित होकर ड्यूटी की जाये। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरती गई तो गंभीर और कठोर कार्यवाही की जायेगी।

फील्ड में उतरी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, 100 सफाई कर्मचारियों की शिनाख्त परेड कराई 

कांवड़ यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्था लागू करने के लिए पालिका प्रशासन ने 17 सेक्टरों में विभाजित करते हुए प्रत्येक सेक्टर में एक सफाई नायक, एक सुपरवाईजर के साथ ही पांच-पांच सफाई कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके साथ ही कांवड़ सेवा शिविरों में सफाई के लिए दो-दो सफाई कर्मी भी तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे। 24 घंटे सफाई नायकों को टीम के साथ सक्रिय रहने के निर्देश हैं। इसके साथ ही पहली बार सफाई कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करते हुए उनको रेन कोट भी उपलब्ध कराये गये है, ताकि कार्य के दौरान बारिश बाधा न बन पाये। पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह रविवार की सुबह ही कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था को परखने के लिए फील्ड में उतरी नजर आई।

सबसे पहले उन्होंने सरकूलर रोड, आर्यसमाज रोड व मीनाक्षी चौक से वहलना चौक और मदीना चौक से बझेडी फाटक तक निरीक्षण किया। इस दौरान बझेडी फाटक के पास झोपड़ी डालकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले कबाड़ियों और खानाबदोश परिवारों को हटवाकर दूर किया गया। इसके बाद वो कम्पनी गार्डन पहुंची। यहां पर कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थाई तौर पर सफाई कार्यों के लिए आउटसोर्स पर लगाये जा रहे 100 सफाई कर्मचारियों की शिनाख्त परेड कराई गई। यहां पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की अपने सामने हैड काउंटिंग कराई, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों को सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

85 अतिरिक्त सफाईकर्मी कावड मार्गाे की सफाई का कार्य करेंगे

इसके बाद वो टाउनहाल पहुंची और चेयरपर्सन कक्ष में कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, एमआईटूसी कंपनी के लोगों और सफाई नायकों के साथ आकस्मिक बैठक ली। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ 22 जुलाई से हो रहा है। इससे पूर्व भी कांवड़ियों की संख्या में बढोतरी होने लगी है और रविवार से कांवड़ शिविरों का शुभारंभ भी हो रहा है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान पालिका स्तर से अनेक व्यवस्था की जाती हैं, जिनमें सफाई कार्य अति महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होने के साथ मानव सेवाभाव से भी जुडा हुआ है, जिसे पूरे मनोबल एवं नैतिकता के साथ निर्वहन किया जाना है। इसी के दृष्टिगत नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था हेतु नगर क्षेत्र को 17 सेक्टर में विभाजित करते हुए सफाई नायकों को शिफ्टवार नामित किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर में 05 अतिरिक्त सफाई-कर्मी नायकों को उपलब्ध कराये गये हैं। इस प्रकार कुल 85 अतिरिक्त सफाईकर्मी कावड मार्गाे की सफाई का कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कीआ कार शोरूम धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज

प्रत्येक एक घंटे में मार्ग का निरीक्षण करेंगे दोनों सफाई निरीक्षक

उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त सफाई नायक इसका विशेष ध्यान रखेगें कि सडक के किनारे अथवा ट्रांसफार्मरों/विद्युत पोल के पास कूडे के ढेर किसी भी दशा में ना लगे रहें। कावड मार्गाे में स्थान चिन्हित करते हुए डस्टबिन रखवायें ताकि कांविडयों द्वारा फलों के छिलके आदि अथवा पानी की खाली बोतलों को डस्टबिन में ही डाला जाये।

साथ ही कांवड़ यात्रा में महत्वपूर्ण मार्ग बझेडी फाटक से शिव चौक तक के लिये सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लक्षा मैनवाल एवं शिव चौक से वहलना चौक तक मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को प्रभारी नियुक्त करते हुए कडे निर्देश दिये गये कि वह प्रत्येक एक-एक घंटे में मार्ग का निरीक्षण करते हुए अपने पर्यवेक्षण में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करंेगे। उन्होंने कहा कि पालिका का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट इवेंट बनाया जाये। इसके लिए मार्ग पर स्थापित कावड शिविरों एवं दुकानों पर प्रतिबन्धित प्लाटिक अथवा डिपोजल कप का प्रयोग ना हो इसके लिए अधिकारी निगरानी करेंगे। कांवड़ मार्ग पर लगाये गये।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदले मौसम से बढ़ी ठंड

पहली बार कांवड़ यात्रा में पालिका ने लागू किया डेªस कोड, रेन कोट भी दिए

सफाई नायक एवं सफाई-कर्मी इस बार निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करेंगे। इसके लिए उनको विशेष जैकेट दी जा रही है, जिस पर कांवड़ सफाई मित्र लिखा गया है। यही ड्रेस उनकी पहचान होगी। साथ ही उनको सफाई कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ साथ आई कार्ड और बारिश में कार्य करने के लिए रेन कोट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पूरे कार्य के प्रभारी बनाये गये हैं। उनको जिम्मेदारी दी गई है कि वो सफाई कार्याे में प्रयुक्त समस्त वाहनों को डीजल की आपूर्ति एक दिन पूर्व सांयकाल में अनिवार्य रूप से करायेंगे, ताकि सुबह छह बजे से ही वाहन उपलब्ध हो जायें। एमआईटूसी कंपनी अपना एक सुपरवाइजर, सफाई कर्मी और वाहन प्रत्येक सेक्टर में सफाई नायक को उपलब्ध करायेगी। ईओ ने चेतावनी दी कि इसमें शिथिलता न बरती जाये, उनके द्वारा किसी भी समय किसी भी स्थान का निरीक्षण किया जाएगा तथा सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं होगी। कंपनी की लापरवाही मिली तो उनका अनुबंध तत्काल समाप्त किये जाने की संस्तुति भी करने से वो पीछे नहीं हटेंगी। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टैक्स वसूली पर शासन गंभीर, 31 जुलाई तक सम्पत्ति

Read More »