प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज, विरोध में पुलिस पर फेंके पत्थर

नई दिल्ली-  शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।
जंतर मंतर से प्रदर्शन आरबीआई के पास पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके हैं। साथ ही वहीं पर धरने पर बैठ गए हैं। विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। नई दिल्ली डीसीपी सचिन शर्मा प्रदर्शनकारियों को समझा रहे हैं।
50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले पुलिस ने छोड़े हैं। भीड़ अभी आरबीआई के पास जुटी है, पुलिस किसी भी वक्त लाठीचार्ज कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना उत्पादन में गिरावट से किसानों पर आर्थिक संकट, 3200 करोड़ के नुकसान का दावा
Share This Article