“अब वो कभी नहीं मिलेंगे…” ताबूत से लिपटकर रोती रही मां, देहरादून हादसे में मेजर शुभम शहीद

मेरठ | देहरादून। देहरादून सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेना के मेजर शुभम सैनी का पार्थिव शरीर रविवार को जब मेरठ के उनके पैतृक गांव घसौली पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। ताबूत देखते ही चीख-पुकार मच गई। मां और बहन बार-बार बेहोश होती रहीं, जबकि पूरा गांव अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा।

सेना के जवान जब पूरे सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ मेजर शुभम सैनी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, तो भाई-बहन खुद को रोक नहीं सके।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

बहन ने आर्मी अफसरों से रोते हुए कहा—

“अब वो हमें कभी नहीं मिलेंगे, बस पांच मिनट देखने दीजिए।”

बड़ा भाई तुषार पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर भाई के अंतिम दर्शन की गुहार लगाता रहा।

बड़ा भाई तुषार पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर भाई के अंतिम दर्शन की गुहार लगाता रहा।

मेजर शुभम की मां ताबूत को बार-बार चूमती रहीं। उनकी जुबान से निकल रहे शब्द हर किसी की आंखें नम कर रहे थे—

“ट्रक में मेरा बेटा दूल्हा बनकर जा रहा है… आज उसकी बारात निकल रही है।”

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

मेरठ के घसौली गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई तुषार सैनी ने चिता को मुखाग्नि दी। गांव के हर व्यक्ति की आंखों में आंसू और सीने में गर्व था।

मेजर शुभम सैनी शनिवार सुबह उत्तराखंड में चकराता से देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कई घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उन्हें देहरादून के सैनिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

पिता ने बताया कि शुभम ने आर्मी स्कूल से इंटरमीडिएट के बाद 2015 में NDA से चयन पाया।

2019 में देहरादून से पासिंग आउट

पहली पोस्टिंग: पंजाब के भटिंडा

प्रमोशन पाकर बने मेजर

तीनों भाई-बहन अविवाहित थे। बड़े भाई की शादी 18 फरवरी को तय थी।

पिता ने बताया कि हादसे से एक दिन पहले शुक्रवार को शुभम से फोन पर बात हुई थी।

उन्होंने शादी की तैयारियों के बारे में पूछा और छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी।

लेकिन किसे पता था कि वह आखिरी बातचीत होगी।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवादवायरल वीडियो में युवक की

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »