प्लासिटक गोदाम में भयंकर आग से मचा हड़कंप, धुएं से घिरा आसमान

कुकड़ा चौराहे पर अलसुबह हुआ हादसा, चार दमकल गाड़ियों के साथ पेपर मिलों के वाटर टैंकर भी आग बुझाने में जुटे, सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल और सीएफओ अनुराग सिंह ने संभाली कमान

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के कुकड़ा चौराहे के निकट शनिवार सुबह प्लास्टिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल सीजन-2 की तैयारियाँ पूरी, फरवरी में आठ टीमों के साथ धमाकेदार शुरुआत

घटना की जानकारी मिलते ही मंडी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सीएफओ अनुराग सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की चार फायर टेंडर गाड़ियों को लगाया गया। इसके अलावा आग पर जल्द काबू पाने के लिए पेपर मिलों से भी वाटर टैंकर मंगवाए गए।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के 7 ठिकानों पर छापा, 2.92 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में

दमकल कर्मियों ने आसपास के प्रतिष्ठानों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए मोर्चा संभाला। आग की लपटों के कारण पूरे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल विभाग की टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम में रखे सामान को हुए नुकसान का आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द
Share This Article