मेरठ में इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, एंटी करप्शन ट्रैप में गिरफ्तारी

मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर को 4 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर ने टीम पर रौब दिखाने और मामला “सेटल” करने की कोशिश भी की, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने एक न सुनी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हापुड़ में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि इंस्पेक्टर एक युवक को लगातार परेशान कर रहा था और उससे 4 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  MEERUT-पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हापुड़ का सत्येन्द्र

शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप योजना बनाई। पीड़ित को केमिकल लगे रुपये देकर रोहटा रोड स्थित संगम टावर के पास भेजा गया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने पैसे लिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद सामने आए एक वीडियो में आरोपी इंस्पेक्टर मुंह छिपाते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी को कंकरखेड़ा थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौतराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »