बांग्लादेश पर पाकिस्तान के असर का आरोप, भारत से रिश्तों में बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव और गहराता जा रहा है। दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के यहां वीजा सेवाएं निलंबित किए जाने के फैसले पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत सरीन का कहना है कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई नहीं है और उस पर पाकिस्तान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश सरकार छोटे-छोटे विरोध प्रदर्शनों पर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है, जबकि देश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा और हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है।

इसे भी पढ़ें:  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, भाजपा के सामने बड़ी परीक्षा

कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा और प्रदर्शन हुए, जिनमें भारतीय मिशनों के बाहर भी उग्र विरोध देखा गया। सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत ने बांग्लादेश में अपने मिशनों की वीजा सेवाएं रोकीं, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने भी भारत में वीजा सेवाएं बंद करने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें:  दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, फंसे भारतीयों को राहत

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरीन ने कहा कि बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देना भ्रामक है, क्योंकि भारत में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग की खबरें भी सामने आ रही हैं, जो भारत के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  जींद का बेटा अमेरिका में गोलीकांड का शिकार, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, भाजपा के सामने बड़ी परीक्षावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »