विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने साबित की अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। 52 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में हुआ, जिसमें जनपद के 89 माध्यमिक विद्यालयों के 256 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहन पाल, सुनील शर्मा, डा. विकास कुमार व प्रधानाचार्या मोनिका द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी था, जिले के बाल वैज्ञानिकों ने भोजन,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातयात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय माडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच,कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन आदि सामयिक विषयों पर जूनियर व सीनियर वर्ग में अपने क्रियाशील व स्थिर माडल का प्रदर्शन किया।

डा. विकास कुमार ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। हमारी दिनचर्या से लेकर वैश्विक चुनौतियों तक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी हर जगह हमारे साथ हैं। इनका उपयोग हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में हो सकता है। प्रधानाचार्य सोहन पाल ने कहा कि सतत भविष्य का मतलब है ऐसी दुनिया जहां हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रहें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी इस सतत भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा मंच है जहां हम सभी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखा सकते हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेकर हम न केवल अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। प्रधानाचार्या मोनिका ने कहा कि सभी शिक्षकों को अपनी कक्षा में प्रयोगात्मक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे सभी विद्यार्थी नित नव प्रयोग करके खेल खेल में अपने विषय में पारंगत होंगे। सतत स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए श्री अन्न विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता में जाह्नवी, मोहम्मद जैद, खुशी शर्मा व रिंकल ने अपने अपने वर्गाे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में शिवम्,नंदनी अग्रवाल, शारिक, हार्दिक,आयुषी,कृतिका, अफ़्फान, सोफिया, खुशी शर्मा, नव्या, आरव सैनी, आरोही शर्मा ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा वंशिका, उर्मी, जैनब, इमामा फातिमा, सिमरन, कीर्ति, अंतरा, सुमित, आदित्य कुमार, आरती, इमानिया व स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आर्यन कश्यप, फिजा, मंतशा, अर्चना शर्मा, सुहाना, पूर्वा पंवार, जाह्नवी ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा साहिल, शगुन गोयल, शिफा, आदित्य कुमार, विदिती पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर चयनित सभी बाल वैज्ञानिक 11 नवम्बर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर में प्रतिभाग करेंगे। अखिल सिंह राठौर, पारुल, योगेश कुमार, जब्बास खान, वरिता रानी, देवराज चौहान, संजीव कुमार, जावेद आलम, पूजा गोस्वामी, प्रमोद कुमार, प्रियंका सिंघल, मोनिका, मोहित शर्मा, अनिल कुमार निर्णायक मंडल में रहे। भूपेन्द्र कुमार, अभिषेक गर्ग, दिशा चौधरी, सुधा उपाध्याय, सीमा सिंघल, शैली शर्मा, नेहा पुंडीर, गुलशन आदि का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों का इलाज, रोए, लंगड़ाये और मांगी माफी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोधवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का

Read More »