कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को डायवर्ट करते हुए भारी वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एसपी यातायात अतुल चौबे ने बताया कि बिजनौर और हापुड़ जनपद से मिली एडवाइजरी के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर भारी और व्यवसायिक वाहनों का रूट बदला गया है।

एसपी श्री चौबे ने बताया कि 23 फरवरी से 27 फरवरी तक फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में भी भारी वाहनों के प्रवेश और यातायात को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर की बैराज सीमा से बिजनौर की ओर आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य भारी एवं व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। दूसरे जनपदों में की गई यातायात व्यवस्था के अनुरूप मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और रुद्रपुर आदि शहरों के लिए जाने वाले भारी वाहनों को पेरिफेरिल एक्सप्रेस वे का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः

Read More »