पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शव

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की नेता सोहनबीरी के कार चालक का शव बुधवार को सुबह पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि मृतक ने एक दिन पहले ही अपने किसी परिचित को फोन कर हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दूधाहेड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सोमेन्द्र सैनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कुछ सुराग जुटाने का प्रयास किया हे।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बने

बताया गया कि मृतक सोमेन्द्र गांव के प्रधान अशोक कुमार की मां और भारतीय किसान यूनियन की नेता सोहनबीरी की गाड़ी पर ड्राईवर था। इस मामले में सोहनबीरी का कहना है कि सोमेेन्द्र उनकी कार चलाने के लिए आवश्यकता के अनुसार ही आता था। वह उनका स्थाई रूप से ड्राइवर नहीं था। बताया कि वह दो दिन पहले ही गांव में आया था, उसने उसी दिन रात्रि 9.00 बजे गांव के ही सुभाष नामक व्यक्ति को फोन कर कहा था कि कुछ लोग मेरे पीछे लगे हुए हैं, वह मेरी हत्या करना चाहते हैं। सोमेन्द्र ने सुभाष को उनके नाम तो बताये नहीं थे, लेकिन यह अवश्य कहा था कि वो लोग भी उसके ही गांव के निवासी हैं। उसके बाद पुलिस को भी इस सम्बंध में फोन कर सूचना दी गई थी और बुधवार को सुबह नोना रोड पर उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बताया गया कि मृतक सोमेन्द्र के गले में फंदा पड़ा हुआ था, जिसके सहारे उसका शव पेड़ से लटका था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। 

इसे भी पढ़ें:  TIME BOMB-कोतवाली पहुंचे डीआईजी, शातिर जावेद से की पूछताछ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूमस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संभल पुलिस का एक्शन: जामा मस्जिद कमेटी के सदर

Read More »