MUZAFFARNAGAR-शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग नहीं

मुजफ्फरनगर। यूपी की सबसे बड़ी नगरपालिका परिषद् में दूसरे नम्बर पर आने वाली मुजफ्फरनगर पालिका के क्षेत्र में एक भी अवैध होर्डिंग नहीं है। ऐसा दावा करते हुए पालिका प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। पालिका का कहना है कि सात दिवसीय अभियान में केवल दो होर्डिंग ही अवैध पाये गये थे, जिनको हटवा दिया गया है। इसके अलावा सैंकड़ों फ्लैक्स और क्योक्स हटवाये गये हैं। जबकि आम जन को यह बात गले नहीं उतर पा रही है, क्योंकि नियमों की बिसात पर परखा जाये तो लोग यहां पर एक दो नहीं, बल्कि सैंकड़ों अवैध होर्डिंग लगे होने का दावा करते हैं।

पिछले दिनों मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किये गये थे कि शहरी क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग को हटवाने के लिए अभियान चलाया जाये और इसके लिए प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने इस सम्बंध में जिलाधिकारी को आदेश जारी किये थे और इसके बाद डीएम ने सभी निकायों में अवैध हार्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू करने पर जोर दिया था। नगरपालिका परिषद् के द्वारा सात दिवसीय अभियान शनिवार को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए टीम ने रात्रि में भ्रमण करते हुए अवैध होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्स और क्योक्स को उतरवाने का काम किया। अभियान पूरा होने के बाद पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग नहीं लगा हुआ है। अभियान की प्रभारी रही कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव ने बताया कि अवैध होर्डिंग को लेकर सात दिवसीय अभियान चलाया गया। इसके लिए शासन से विशेष निर्देश जारी किये गये थे। इसमें शहरी क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे पाये गये, जिनको टीम ने उतरवाकर जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा सैंकड़ों की संख्या में फ्लैक्स आदि अवैध पाये जाने पर उनको उतरवाकर जब्त कर लिया गया है। इस सम्बंध में शासन को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल

Read More »